गुमला : पालकोट प्रखंड के उमड़ा पंचायत स्थित तिलैईडीह गांव में वज्रपात की चपेट में आने से सात पशुओं की मौत हो गयी. सभी पशु चर रहे थे. तभी तेज तूफान आया. तूफान थमा तो वज्रपात हुआ और पशु चपेट में आ गये.
इसमें मुनी देवी पति सुरेंद्र लोहरा की दो-तीन मवेशी, बुधनी देवी पति बालमुकुंद लोहरा की दो मवेशी व दो पशु बसंत लोहरा की है.मवेशियों की मौत से किसानों का रो रोक कर बुरा हाल है. गांव के अन्य लोगों को जैसे ही पशुओं के मरने की सूचना मिली काफी संख्या में लोगों की भीड़ मृत पशुओं को देखने के लिए उमड़ पड़ी. किसानों ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.
