:6::::: 120 पशु जब्त, किसानों में बांटा

31 गुम 20 में किसानों को पशु बांटतेप्रतिनिधि, रायडीहरायडीह पुलिस ने शनिवार की रात को टुडूरमा बैरटोली शंख नदी के समीप से 120 पशुओं को बरामद किया है. तस्कर इन पशुओं को दूसरे राज्य ले जा रहे थे. तभी इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली और कार्रवाई कर सभी पशुओं को जब्त कर लिया गया. […]

31 गुम 20 में किसानों को पशु बांटतेप्रतिनिधि, रायडीहरायडीह पुलिस ने शनिवार की रात को टुडूरमा बैरटोली शंख नदी के समीप से 120 पशुओं को बरामद किया है. तस्कर इन पशुओं को दूसरे राज्य ले जा रहे थे. तभी इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली और कार्रवाई कर सभी पशुओं को जब्त कर लिया गया. पुलिस जब पहुंची तो सभी पशु तस्कर भाग गये. इधर रविवार की सुबह को जब्त पशुओं को एकरारनामा के आधार पर किसानों के बीच बांट दिया गया. उक्त पशुओं को अब किसान पालेंगे. जानकारी के अनुसार रविवार को रायडीह थाना प्रभारी राजीव रंजन को गुप्त सूचना मिली कि बैरटोली के रास्ते से पशुओं की तस्करी होने वाली है. इस सूचना के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ रात नौ बजे बैरटोली पहुंचे. तभी उन्होंने देखा कि शंख नदी के किनारे काफी संख्या में पशु खड़े हैं. उन्हें दूसरे राज्य ले जाने की योजना है. पुलिस जैसे ही वहां पहुंची. अंधेरे का फायदा उठा कर सभी तस्कर भाग गये. पुलिस रात को सभी पशुओं को हांक कर थाना लायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >