लंबे समय से जमीन नहीं मिलने के कारण मामला लंबित है.गुमला. केंद्रीय विद्यालय गुमला के लिए पांच एकड़ जमीन मिल गयी है. जमीन मिलने के बाद अब स्कूल बंद नहीं होगा. पहले जमीन नहीं मिलने के कारण स्कूल बंद होने के कगार पर पहुंच गया था. डीसी गौरी शंकर मिंज ने बताया कि करमटोली स्थित ट्रेनिंग स्कूल में केंद्रीय विद्यालय के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध करायी गयी है. यहां स्कूल भवन बनेगा. यहां बता दें कि स्कूल का अपना भवन नहीं रहने के कारण यह स्कूल बंद होने के कगार पर पहुंच गया था. इससे स्कूल प्रबंधन व अभिभावक परेशान थे. कई स्थानों पर जमीन की तलाश की गयी. लेकिन जमीन नहीं मिली. अंत में डीसी की पहल से ट्रेनिंग स्कूल की जमीन को चिह्नित किया गया है. डीसी ने बताया कि गुमला प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल के लिए भी दो एकड़ जमीन ट्रेनिंग स्कूल में उपलब्ध करायी गयी है.
ट्रेनिंग स्कूल की जमीन पर बनेगा केंद्रीय विद्यालय
लंबे समय से जमीन नहीं मिलने के कारण मामला लंबित है.गुमला. केंद्रीय विद्यालय गुमला के लिए पांच एकड़ जमीन मिल गयी है. जमीन मिलने के बाद अब स्कूल बंद नहीं होगा. पहले जमीन नहीं मिलने के कारण स्कूल बंद होने के कगार पर पहुंच गया था. डीसी गौरी शंकर मिंज ने बताया कि करमटोली स्थित […]
