शांति नगर डुमरी में नवनिर्मित माता मरियम ग्रोटो का उदघाटनख्रीस्तयी धर्मावलंबियों ने बाइबल पाठ कर चढ़ावा चढ़ाया30 गुम 7 में मिस्सा पूजा कराते फादर यूजीनप्रतिनिधि, डुमरीशांति नगर डुमरी में नवनिर्मित माता मरियम ग्रोटो (धार्मिक स्थल) का उदघाटन शनिवार को किया गया. मुख्य अनुष्ठाता फादर यूजीन एक्का ने उदघाटन किया. इस अवसर पर फादर यूजीन की अगुवाई में मिस्सा बलिदान किया गया. इसके बाद फादर यूजीन ने पवित्र जल छिड़क कर आशीष प्रदान किया. मौके पर उन्होंने कहा कि माता मरियम की छत्रछाया में सभी लोग प्रेम व भाईचारगी के साथ रहें. ईश्वर के एकलौते पुत्र प्रभु यीशु व माता मरियम पर ध्यान लगायें. प्रभु यीशु व माता मरियम की विनती प्रार्थना करें. सभी धर्म का धार्मिक स्थल जन सहयोग से बनता है, जो हमारे आस्था, विश्वास और एकता का प्रतीक है. हमें इस प्रतीक को भविष्य में आगे तक अक्षुण्ण बनाये रखना है. उन्होंने कहा कि लोगों में प्यार बढ़ाने और एकता लाने के लिए ग्रोटो का निर्माण किया गया है. मां सबको प्यारी और सबों को देखरेख करने वाली होती है. ग्रोटो बनाने में सहयोग करने वालों के लिए प्रभु यीशू आशीष व बरकत प्रदान करे. इस अवसर पर ख्रीस्तीय धर्मावलंबियों द्वारा बाइबल पाठ किया गया. साथ ही चढ़ावा चढ़ाया गया. वहीं गांव के स्थानीय कलाकारों ने नाच-गान प्रस्तुत किया. मौके पर प्रदीप हुरहोरिया, स्टेफन मिंज, संजय तिर्की, मनोज बाखला, रूबीन लकड़ा, लुइस केरकेट्टा, मरियम हुरहोरिया, पुष्पा टोप्पो, ग्लोरिया मिंज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
लीड :7:::: सभी प्रेम व भाईचारगी के साथ रहें : फादर यूजीन
शांति नगर डुमरी में नवनिर्मित माता मरियम ग्रोटो का उदघाटनख्रीस्तयी धर्मावलंबियों ने बाइबल पाठ कर चढ़ावा चढ़ाया30 गुम 7 में मिस्सा पूजा कराते फादर यूजीनप्रतिनिधि, डुमरीशांति नगर डुमरी में नवनिर्मित माता मरियम ग्रोटो (धार्मिक स्थल) का उदघाटन शनिवार को किया गया. मुख्य अनुष्ठाता फादर यूजीन एक्का ने उदघाटन किया. इस अवसर पर फादर यूजीन की […]
