बीएलओ मतदाताओं को आधार से जोड़ें

कामडारा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीएलओ की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला उप निर्वाचक पदाधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने की. बैठक में 14 जून तक सभी मतदाताओं को आधार से जोड़ने का निर्देश दिया. कहा कि कामडारा प्रखंड में चुनाव आयोग कार्यक्रम के तहत 75 प्रतिशत मतदाताओं को आधार कार्ड से जोड़ दिया […]

कामडारा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीएलओ की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला उप निर्वाचक पदाधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने की. बैठक में 14 जून तक सभी मतदाताओं को आधार से जोड़ने का निर्देश दिया. कहा कि कामडारा प्रखंड में चुनाव आयोग कार्यक्रम के तहत 75 प्रतिशत मतदाताओं को आधार कार्ड से जोड़ दिया गया है. शेष 25 प्रतिशत मतदाताओं को जोड़ने के लिए बीएलओ प्रयास करे. बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़ने व विलोपन की जानकारी दी गयी. मौके पर राजकुमार सिंह, निशय टोपनो, पुरेंद्र ओहदार, विनीता, कमलेश कुमार, रंजना गुप्ता, मधसूदन सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >