रायडीह : रायडीह थाना के कसीरा नवाटोली गांव के जगदीश रौतिया (35) की उसके भतीजे गोवर्धन रौतिया ने गुरुवार की रात हत्या कर दी. हत्या से पहले दोनों ने एक साथ गांव में शराब पी थी.
शराब पीने के बाद गोवर्धन ने टांगी से अपने चाचा को काट दिया. गोवर्धन की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस गांव गयी और शव को बरामद किया. हत्या के आरोपी गोवर्धन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
