गुमला. तेज गरमी है. ऊपर से दो दिनों से गुमला की बिजली व्यवस्था लचर हो गयी है. शुक्रवार को दिनभर बिजली गुल रही है. इस से कई काम प्रभावित हुए. गरमी से लोग परेशान रहे. बिजली गुल है. यह कहां से फॉल्ट है. इसकी जानकारी देने के लिए कोई तैयार नहीं है. बिजली से चलने वाले कई व्यवसाय प्रभावित हुए हैं. यहां बता दें कि 15 दिन पहले गुमला में दस एमबीए का ट्रांसफारमर लगाया गया था. उस समय चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोग खूब वाहवाही लूटे. उस समय कहा गया था कि 24 में से 22 घंटा बिजली शहर को मिलेगी. लेकिन यहां पांच से छह घंटा भी बिजली बमुश्किल मिल रही है. बिजली नहीं मिल रही है. अब चेंबर चुप बैठा है. कोई कुछ नहीं बोल रहा है. वाहवाही लूटने के समय आगे रहते हैं. लेकिन जब समस्या आती है, तो पीछे हट जाते हैं. इधर गुमला में दो दिन ओर तेज गरमी बढ़ेगी. विकास भारती के कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 मई को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा. वहीं 31 मई को सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान होगा. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होगा. इन दो दिनों में अगर बिजली नहीं मिली, तो लोगों को गरमी से परेशान होना होगा. इस संबंध में गुमला के मिन्हाज ने कहा कि यह भाजपा के अच्छे दिन है. लोगों को बिजली नहीं मिल रही है. इस गरमी में परेशान होना पड़ रहा है.
गरमी में बिजली गुल, परेशान रहे लोग
गुमला. तेज गरमी है. ऊपर से दो दिनों से गुमला की बिजली व्यवस्था लचर हो गयी है. शुक्रवार को दिनभर बिजली गुल रही है. इस से कई काम प्रभावित हुए. गरमी से लोग परेशान रहे. बिजली गुल है. यह कहां से फॉल्ट है. इसकी जानकारी देने के लिए कोई तैयार नहीं है. बिजली से चलने […]
