गुमला. गुमला पुलिस ने पहाड़ी चीता गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें ओलमुंडा गांव के अर्जुन लोहरा व सुनील उरांव है. दोनों को अभी गुमला सदर थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है. ये लोग एक व्यवसायी से लेवी का पैसा वसूलने पहुंचे थे. तभी इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिल गयी.
पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार पहाड़ी चीता गिरोह के गोरेलाल ने इन दोनों अपराधियों को बस के एक मालिक से लेवी का पैसा लेने पहुंचे थे. तभी पुलिस ने पकड़ा. इन लोगों के पास से मोबाइल व सिम मिला है.
