: डीआइजी ने गुमला थाना का निरीक्षण किया.29 गुम 6 में जांच करते डीआईजीप्रतिनिधि, गुमलाडीआइजी अरुण कुमार सिंह शुक्रवार को गुमला पहुंचे. वे सदर थाना गये. जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद श्री सिंह ने अपराध संचिका की जांच किये. अधिकारियों के साथ बैठक भी किये. विभिन्न केसों की समीक्षा करते हुए केसों के निष्पादन का दिशा निर्देश दिया. इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि थाने का निरीक्षण व जांच करना यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुआ है. अपराध बढ़ने के संबंध में कहा कि बढ़ती जनसंख्या व बेरोजगारी अपराध बढ़ने का मुख्य कारण है. ऐसे पुलिस लगातार काम करते हुए अपराधियों को पकड़ रही है. लेकिन अपराधी पनप भी रहे हैं. उन्होंने ऑन लाइन केस करने के संबंध में जानकारी दिये. मौके पर एसडीपीओ मोहम्मद अरशी, डीएसपी कपिंद्र उरांव, प्रशिक्षु आईपीएस हरदीप पी जनार्दन, थाना प्रभारी अनिल शर्मा सहित कई पुलिस अधिकारी थे.
बेरोजगारी अपराध का कारण है : डीआइजी
: डीआइजी ने गुमला थाना का निरीक्षण किया.29 गुम 6 में जांच करते डीआईजीप्रतिनिधि, गुमलाडीआइजी अरुण कुमार सिंह शुक्रवार को गुमला पहुंचे. वे सदर थाना गये. जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद श्री सिंह ने अपराध संचिका की जांच किये. अधिकारियों के साथ बैठक भी किये. विभिन्न केसों की समीक्षा करते हुए […]
