सफाई मनुष्य जीवन का अभिन्न अंग : उप कमांडेंट

27 गुम 8 में सफाई अभियान चलाते अधिकारी व जवान.प्रतिनिधि, गुमलासिलम स्थित सीआरपीएफ 218 बटालियन के तत्वावधान में बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व उप कमांडेट प्रिय रतन झा ने किया. सफाई अभियान के निमित सीआरपीएफ जवानों ने तिर्रा पेट्रोल पंप से सिलम गांव तक सफाई की. सीआरपीएफ के जवानों ने अपने […]

27 गुम 8 में सफाई अभियान चलाते अधिकारी व जवान.प्रतिनिधि, गुमलासिलम स्थित सीआरपीएफ 218 बटालियन के तत्वावधान में बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व उप कमांडेट प्रिय रतन झा ने किया. सफाई अभियान के निमित सीआरपीएफ जवानों ने तिर्रा पेट्रोल पंप से सिलम गांव तक सफाई की. सीआरपीएफ के जवानों ने अपने हाथों में झाडू, फावड़ा, कुदाल व कड़ाही लेकर सफाई की. जिससे तिर्रा पेट्रोल पंप से सिलम गांव स्वच्छ नजर आ रहा था. श्री झा ने कहा कि सफाई हमारे जीवन के लिए आवश्यक है. जिस तरह हम अपने शरीर की प्रत्येक दिन सफाई करते हंै. उसी तरह हमारे आसपास व पास पड़ोस में सफाई आवश्यक है. सफाई ही बीमारी से बचाव का रास्ता है. सफाई करना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है. इससे हमारा मुहल्ला स्वच्छ होगा. फिर शहर व धीर धीरे लोगों में जागरूकता आयेगी, तो देश भी स्वच्छ होगा. सहायक उप कमांडेट ने कहा कि अभी कैंप के आसपास सफाई अभियान चला गया है. फिर से शहर के पटेल चौक व जशपुर रोड में भी चलाया जायेगा. मौके पर पवन कुमार सिंह, इबरार खान, पीआर गांगुली, केके चौबे सहित कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >