आधार कार्ड का फोटो कॉपी संधारित करने का निर्देश

भरनो. भरनो प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक बुधवार को मनरेगा भवन में सीओ किरण बोदरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शामिल जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी अजय तिवारी ने प्रखंड क्षेत्र में बीएलओ द्वारा किये गये कार्यों पर असंतोष प्रकट किया. बीएलओ को मतदाता सूची के शुद्धिकरण की जानकारी दी और कहा कि सभी […]

भरनो. भरनो प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक बुधवार को मनरेगा भवन में सीओ किरण बोदरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शामिल जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी अजय तिवारी ने प्रखंड क्षेत्र में बीएलओ द्वारा किये गये कार्यों पर असंतोष प्रकट किया. बीएलओ को मतदाता सूची के शुद्धिकरण की जानकारी दी और कहा कि सभी बीएलओ को प्रपत्र छह व आठ के साथ मतदाता के आधार कार्ड का फोटो कॉपी व मोबाइल नंबर भी संधारित करना है.

14 जून तक हर हाल में यह काम शत-प्रतिशत पूरा होना है. बैठक में मास्टर ट्रेनर मधुसूदन सिन्हा, जेएसएस जयंत भेंगरा सहित ओम प्रकाश गुप्ता, गुलाम अरजक, शंभु केशरी, विनोद कुजूर, रामकिशोर सिंह सहित 71 बीएलओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >