भाई-बहनों ने गांव का मान बढ़ाया

गुमला. गुमला प्रखंड के कसीरा गांव के शिवशंकर साहू के बेटे विवेक राज साहू व पूजा कुमारी ने इंटर में बेहतर अंक प्राप्त कर गांव का मान-सम्मान बढ़ाया है. विवेक ने संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला से इंटर साइंस की परीक्षा दी थी. जिसमें उसने 393 अंक प्राप्त किया है. वह अपने विद्यालय में टॉपर […]

गुमला. गुमला प्रखंड के कसीरा गांव के शिवशंकर साहू के बेटे विवेक राज साहू व पूजा कुमारी ने इंटर में बेहतर अंक प्राप्त कर गांव का मान-सम्मान बढ़ाया है. विवेक ने संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला से इंटर साइंस की परीक्षा दी थी. जिसमें उसने 393 अंक प्राप्त किया है. वह अपने विद्यालय में टॉपर रहा है. जिला के टॉप टेन में भी स्थान बनाया है. वहीं उसकी बहन पूजा कुमारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गुमला से इंटर कला संकाय में 315 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में टॉप पर रही है. दोनों भाई-बहनों ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >