पीएलएफआइ ने सिसई में क्रशर मशीन जलायी

सिसई : सिसई थाना के छटनीटोली स्थित जगतपाल स्टोन के क्रशर में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की रात को आग लगा दी. क्रशर, इंजन मशीन व घर का खिड़की जल गयी है. इस आगजनी में लगभग दो लाख रुपये का क्षति हुई है. क्रशर मालिक जगतपाल उरांव ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी […]

सिसई : सिसई थाना के छटनीटोली स्थित जगतपाल स्टोन के क्रशर में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की रात को आग लगा दी. क्रशर, इंजन मशीन व घर का खिड़की जल गयी है. इस आगजनी में लगभग दो लाख रुपये का क्षति हुई है.
क्रशर मालिक जगतपाल उरांव ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मंगलवार की सुबह को कुछ लोगों ने क्रशर में आग लगाने की जानकारी दी. उसने कहा है कि जिस घर में इंजन मशीन रखी हुई थी, उसका ताला तोड़ कर आग लगायी गयी है. इधर पीएलएफआइ के एरिया कमांडर विकास टाइगर ने घटना की जिम्मेवारी ली है. उसने कहा है कि फोन से संपर्क करने पर क्रशर मालिक बात नहीं करता था. इसलिए आग लगायी गयी.थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि दहशत पैदा करने के मकसद से अपराधियों ने क्रशर में आग लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >