लीड के साथ:::: सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत

26 गुम 18 में इस प्रकार पेड़ से टकरायी गाड़ीबसिया. रांची-सिमडेगा पथ पर बसिया पेट्रोल पंप तिर्रा तालाब के समीप बोलेरो (नंबर जेएच 01 एएल 0449) पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में चालक बुतरू उरांव (25) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बसिया पुलिस को सूचना मिलने पर वाहन व चालक के शव […]

26 गुम 18 में इस प्रकार पेड़ से टकरायी गाड़ीबसिया. रांची-सिमडेगा पथ पर बसिया पेट्रोल पंप तिर्रा तालाब के समीप बोलेरो (नंबर जेएच 01 एएल 0449) पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में चालक बुतरू उरांव (25) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बसिया पुलिस को सूचना मिलने पर वाहन व चालक के शव को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार बोलेरो चालक बुतरू मंगलवार की दोपहर दो बजे वाहन से कामडारा जाने के क्रम में तिर्रा तालाब में मरम्मत का कार्य होने की वजह से सड़क पर मिट्टी गिरने व बारिश से मिट्टी के गिला होने की वजह से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. जिसमें चालक की मौत हो गयी. बोलेरो वाहन बसिया निवासी पंकज सिंह का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >