:4::::: फकीरी विधि से मिरगी रोगियों मिला लाभ

169 लोगों का नि:शुल्क जांच कर दवा दिया गया.24 गुम 16 में शिविर में दूर दराज से आये लोग.प्रतिनिधि, गुमलाश्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह गुमला के तत्वावधान में रविवार को फकीरी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से नि:शुल्क मिरगी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव वाराणसी से आये […]

169 लोगों का नि:शुल्क जांच कर दवा दिया गया.24 गुम 16 में शिविर में दूर दराज से आये लोग.प्रतिनिधि, गुमलाश्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह गुमला के तत्वावधान में रविवार को फकीरी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से नि:शुल्क मिरगी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव वाराणसी से आये वैद्य श्री तेज बहादुर सिंह ने रोगियों के मिरगी बीमारी की जांच की और कुल 169 रोगियों के दवा खिलायी. उन्होंने बताया कि मिरगी बीमारी से पीडि़त लोगों को दवा के साथ कुछ पथ्य परहेज आवश्यक है. समूह शाखा गुमला के मंत्री विपिन कुमार सिन्हा ने बताया कि समूह द्वारा पूर्व में भी मिरगी शिविर का आयोजन किया जा चुका है. हमारा प्रयास है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले. इसी के तहत इस प्रकार के शिविर के अलावा अन्य कई प्रकार के सामाजिक कार्य भी किये जाते हैं. शिविर में कई जिला के 169 रोगियों को दवा देने के साथ उनका नि:शुल्क इलाज किया गया. शिविर को सफल बनाने में अशोक यादव, प्रदीप कुमार, अभय गुप्ता, सुदन सिंह, बसंत मेटे, गौतम कुमार, बबलू गुप्ता, अजय प्रसाद, अजय कुमार सिन्हा, नंद कुमार सिंह, वजय कुमार सिन्हा, रूपेश्वर मुंडा, विजय केशरी, निक्कु केशरी, अशोक कुमार सिंह, ब्रजेंद्र कुमार गौड़, आदर्श कुमार, आश्रम कुमार, सुरेंद्र सिंह, विनोद गोप, संजय जायसवाल, मनोज गुप्ता, नवनीत गुप्ता, लक्ष्मण उरांव, बसंतपाल सिंह, अमरेश कुमार झा, संजय महापात्र, कंचन गुप्ता, भोलानाथ दास, श्यामकांत मिश्रा, अंजय सिन्हा, प्रवीण गुप्ता, मीरा विश्वकर्मा, नीता हरीतिमा आदि पदाधिकारियों व सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >