आरसी चर्च नवाडीह में बुलाहट दिवस सह समर्पित जीवन समारोह संपन्न.24 गुम 20 में मिस्सा पूजा कराते फादर पीटर तिर्की.प्रतिनिधि, डुमरीआरसी चर्च नवाडीह में रविवार को बुलाहट दिवस सह समर्पित जीवन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अनुष्ठानदाता डीन फादर पीटर तिर्की की अगुवाई में समारोही मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया गया. मौके पर फादर पीटर ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुरोहित अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों की सेवा के लिए जीते हैं. उनका धार्मिक और सामाजिक जीवन मनुष्यों के लिए समर्पित है. जैसे पेड़ की छाया व नदी का पानी अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों की सेवा के लिए है. पुरोहित, ईश्वरीय बुलाहट के धार्मिक और सामाजिक पुरोहित हैं. जो ईश्वर के अधूरे कार्य को पूर्ण करने के लिए होते हैं. पुरोहित का दायित्व लोगों में शिक्षा का दीप जला कर सेवा करना है. जहां मनुष्य के लिए दवा काम नहीं करता है. वहां पुरोहित उनके लिए ईश्वर से दुआ करते हैं. अर्थात जहां दवा नहीं, वहां दुआ काम करता है. पल्ली पुरोहित फादर ललित तिग्गा ने कहा कि अर्पण करें, समर्पण करें, अपना जीवन दान करें. मानव जाति का रूप निराला है. इसलिए ईश्वर उसे अपने पास बुलाता है. संत पापा ने इस वर्ष को ईश्वर को समर्पित जीवन वर्ष घोषित किया है. इस अवसर पर समारोह में शामिल हुए पुरोहित, सिस्टर व ब्रदर ने सामूहिक नाचगान किया. मौके पर फादर आइजेक, फादर अंसेलम, फादर जेवियर, फादर व्यातुस, फादर जेम्स, माता कैथरीन, सिस्टर सुशीला, सिस्टर सुधा, सिस्टर ललिता, सिस्टर पुष्पिका, लिविन बाखला, सचिन एक्का, रंजीत कुजूर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
लीड के साथ::: : पुरोहित का जीवन मनुष्यों के लिए समर्पित : फा पीटर
आरसी चर्च नवाडीह में बुलाहट दिवस सह समर्पित जीवन समारोह संपन्न.24 गुम 20 में मिस्सा पूजा कराते फादर पीटर तिर्की.प्रतिनिधि, डुमरीआरसी चर्च नवाडीह में रविवार को बुलाहट दिवस सह समर्पित जीवन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अनुष्ठानदाता डीन फादर पीटर तिर्की की अगुवाई में समारोही मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया गया. मौके पर […]
