लीड ::6::: 3061 लाभुकों को लाभ मिलेगा

फ्लैग :::: एसएफसीपीओए (स्लम फ्री सिटी प्लान ऑफ एक्शन) पारितमकान, सड़क, नाली, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दी जायेगी. 11 गुम 15 में बैठक में उपस्थित लोग.प्रतिनिधि, गुमलाकेंद्र सरकार प्रायोजित राजीव आवास योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को स्थानीय नगर पंचायत में नगर पंचायत स्थापना समिति गुमला की बैठक हुई. अध्यक्षता नपं […]

फ्लैग :::: एसएफसीपीओए (स्लम फ्री सिटी प्लान ऑफ एक्शन) पारितमकान, सड़क, नाली, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दी जायेगी. 11 गुम 15 में बैठक में उपस्थित लोग.प्रतिनिधि, गुमलाकेंद्र सरकार प्रायोजित राजीव आवास योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को स्थानीय नगर पंचायत में नगर पंचायत स्थापना समिति गुमला की बैठक हुई. अध्यक्षता नपं उपाध्यक्ष मोसर्रत प्रवीण ने की. बैठक में वाप्कोस लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया एसएफसीपीओए (स्लम फ्री सिटी प्लान ऑफ एक्शन) को पारित किया गया. राजीव आवास योजना के तहत कुल 3061 लाभुकों को आवास लाभ दिया जायेगा. आवास के साथ लाभुकों को सड़क, नाली, बिजली, पानी सहित सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. बैठक में उपाध्यक्ष ने बताया कि गुमला के 25 स्लम के सर्वे के बाद 3061 लाभुकों का चयन राजीव आवास योजना के तहत आवास का लाभ देने के लिए किया गया है. बैठक में सभी लाभुकों का नाम पारित हो चुका है. अब इस सूची को नगर विकास विभाग को सौंपा जायेगा. विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार को सौंपा जायेगा. वहां पारित होने के बाद अलग-अलग स्लम का अलग-अलग डीपीआर तैयार कर लाभुकों को लाभ दिया जायेगा. बैठक में डॉ अभिषेक चौहान, डॉ राजकुमार, डॉ आलोक कुमार, अरविंद कुमार पांडेय, वार्ड पार्षद अतुल बाड़ा, केके मिश्रा, तरनिका कच्छप, बसंत कुमार उरांव, संजीदा खातून, कृष्णा राम, मोहम्मद मुमताज, शीला टोप्पो, अनिल यादव, गायत्री शर्मा, शानू बहादुर, हेमलता देवी, ललिता देवी, शैल मिश्रा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >