गुमला. पद्म भूषण राजीव सेठी गुमला में तीन दिनी दौरा के दौरान सोमवार को स्थानीय परिसदन सभागार में भाषा और कला के कलाकारों के साथ बैठक की. कहा कि फैक्टरी और कृषि का मशीनीकरण हो सकता है. लेकिन कला पर मशीन भारी नहीं पड़ सकता है. वर्तमान समय में हम अपनी कला में और भी ज्यादा निखार ला सकते हैं.
एशियन हेरिटेज फाउंडेशन विश्व बैंक के माध्यम से यह संभव है. झारखंड में संचालित इसके उपइकाइयों द्वारा काम भी किया जा रहा है. इस अवसर पर आनंदी देशराज, महाश्वेता महारथी, आरग्या घोष, अविनाश कुमार, आरके शर्मा, प्रभु साहू, शैलेश तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
