इलाज के लिए मदद की गुहार

11 गुम 6 में अपने माता-पिता के साथ छोटे.पालकोट. प्रखंड क्षेत्र के बंगरू गांव निवासी फिरू तुरी के 13 साल के पुत्र छोटे कुमार किडनी की बीमारी से ग्रसित है. पिता फिरू तुरी ने प्रखंड व जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. फिरू ने बताया कि छह माह पूर्व बंगरू में जनता दरबार […]

11 गुम 6 में अपने माता-पिता के साथ छोटे.पालकोट. प्रखंड क्षेत्र के बंगरू गांव निवासी फिरू तुरी के 13 साल के पुत्र छोटे कुमार किडनी की बीमारी से ग्रसित है. पिता फिरू तुरी ने प्रखंड व जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. फिरू ने बताया कि छह माह पूर्व बंगरू में जनता दरबार लगा था. उस समय बेटे के इलाज के लिए डीसी को आवेदन दिया था. लेकिन उक्त आवेदन पर आज तक कोई पहल नहीं किया गया है. जिस कारण छोटे की शारीरिक स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है. फिरू ने बताया कि फिलहाल रांची के एक डॉक्टर से छोटे का इलाज चल रहा है. लेकिन दवा काफी महंगा मिल रहा है. घर की माली हालत ठीक नहीं है. जिस कारण दवा खरीदने में परेशानी हो रही है. वहीं यदि छोटे दवा नहीं खाता है तो, उसका शरीर फूलने लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >