कोनवीर में पेयजल के लिए हाहाकार

बसिया. कोनवीर पंचायत में विगत 15 दिनों से पेयजल के लिए हाहाकार मची है. जानकारी के अनुसार सप्लाई पानी पंप हाउस का मोटर जल जाने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप है. जिसके कारण लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीण जगदीश ठाकुर, दिलीप बीसी, राधे साहू ने बताया कि भीषण गरमी […]

बसिया. कोनवीर पंचायत में विगत 15 दिनों से पेयजल के लिए हाहाकार मची है. जानकारी के अनुसार सप्लाई पानी पंप हाउस का मोटर जल जाने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप है. जिसके कारण लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीण जगदीश ठाकुर, दिलीप बीसी, राधे साहू ने बताया कि भीषण गरमी के बावजूद भी जल समिति द्वारा इस दिशा पर कोई पहल नहीं किया जा रहा है. जिस कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस संबंध में जेइ बुधराम भगत ने बताया कि कोनवीर पंप हाउस का मोटर बनने के लिए जिला भेज दिया गया है, बन कर आने के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >