हादसे में संत अन्ना धर्म समाज की सिस्टर की मौत

गुमला : संत अन्ना धर्म समाज की सिस्टर अगाथा कुजूर (50) की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. वे जारी प्रखंड के भिखमपुर स्थित डिस्पेंसरी में नर्स के रूप में कार्यरत थीं. ममरला डिस्पेंसरी से उनका स्थानांतरण दो साल पहले भिखमपुर हुआ था. पैतृक गांव बसिया प्रखंड के कोनवीर नवाटोली है. सिस्टर की […]

गुमला : संत अन्ना धर्म समाज की सिस्टर अगाथा कुजूर (50) की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. वे जारी प्रखंड के भिखमपुर स्थित डिस्पेंसरी में नर्स के रूप में कार्यरत थीं. ममरला डिस्पेंसरी से उनका स्थानांतरण दो साल पहले भिखमपुर हुआ था. पैतृक गांव बसिया प्रखंड के कोनवीर नवाटोली है.
सिस्टर की मौत से गुमला धर्मप्रांत के 37 पल्ली के पुरोहित व धर्म बहनों शोक में है. उनका दफन क्रिया गुमला कब्रगाह में नौ मई को होगा. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह को सिसई रोड स्थित संत अन्ना धर्मसमाज के केंद्र से बाहर निकल कर वह सड़क के समीप खड़ी थी. तभी अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी.
उन्हें टेंपो में बैठाकर तुरंत गुमला सदर अस्पताल लाया गया. जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर सौरभ प्रसाद ने रांची रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >