डी गिरोह ने क्रशर में लगायी आग

8 गुम 2 में क्रशर जहां आग लगायी गयीप्रतिनिधि, गुमलागुमला थाना से चार किमी दूर करमडीपा स्थित रवि सिंह के क्रशर में डी गिरोह के अपराधियों ने आग लगा दी. जिसमें क्रशर का आधा हिस्सा जल गया है. कमरे में रखे इंजन में भी आग लगाने से आंशिक क्षति हुई है. डी गिरोह के सुप्रीमो […]

8 गुम 2 में क्रशर जहां आग लगायी गयीप्रतिनिधि, गुमलागुमला थाना से चार किमी दूर करमडीपा स्थित रवि सिंह के क्रशर में डी गिरोह के अपराधियों ने आग लगा दी. जिसमें क्रशर का आधा हिस्सा जल गया है. कमरे में रखे इंजन में भी आग लगाने से आंशिक क्षति हुई है. डी गिरोह के सुप्रीमो शंभु चौधरी ने परचा छोड़ कर आग लगाने की जिम्मेवारी ली है. डी गिरोह ने क्रशर मालिक से रंगदारी की मांगी थी. रंगदारी नहीं देने के बाद घटना को अंजाम दिया गया है. घटना से क्रशर मालिक दहशत में हैं. इससे पहले भी करमडीपा व पतराटोली गांव के क्रशर में अपराधियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. इधर घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. गुरुवार की रात को डी गिरोह के सुप्रीमो शंभु चौधरी, शूटर शेर सिंह अपने दस्ते के साथ करमडीपा पहुंच क्रशर में आग लगा दी. उस समय क्रशर के समीप कोई नहीं था. सुबह को जब क्रशर मालिक व मजदूर पहुंचे, तो क्रशर जला देखा. कर्मचारी जोसेफ मिंज ने बताया कि आग रात में लगायी गयी है. प्रवीण ने उसे अपराधी बनाया : शंभुडी गिरोह के सुप्रीमो शंभु चौधरी ने कहा कि प्रवीण नामक पुलिस के दलाल ने उसे बरबाद कर दिया. उसे झूठे मामले में जेल भिजवाया है. जेल से निकलने के बाद वह अपराध की दुनिया में आ गया है. उसने कहा है कि गरीब जनता को परेशान करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >