चैनपुर के लोग गुमला से बनवा रहे फरजी आधार

प्रज्ञा केंद्र में जांच के बाद फरजी कार्ड निकलाप्रशिक्षु आइएएस ने कहा, जांच की जायेगी8 गुम 1 में जानकारी लेते प्रशिक्षु आइएस सूरज कुमार.प्रतिनिधि, चैनपुरचैनपुर प्रखंड के लोग गुमला पहुंच कर फरजी आधार कार्ड बनवा रहे हैं. ऐसा एक मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है. टोंगो गांव के जयमन तिग्गा जब प्रज्ञा केंद्र में […]

प्रज्ञा केंद्र में जांच के बाद फरजी कार्ड निकलाप्रशिक्षु आइएएस ने कहा, जांच की जायेगी8 गुम 1 में जानकारी लेते प्रशिक्षु आइएस सूरज कुमार.प्रतिनिधि, चैनपुरचैनपुर प्रखंड के लोग गुमला पहुंच कर फरजी आधार कार्ड बनवा रहे हैं. ऐसा एक मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है. टोंगो गांव के जयमन तिग्गा जब प्रज्ञा केंद्र में खाता खुलवाने गया, तो उसने अपना आधार कार्ड पहचान के रूप में दिया. लेकिन जब आधार कार्ड की जांच की गयी, तो वह फरजी निकला. पूछताछ में पता चला कि उक्त कार्ड गुमला शहर में बनाया गया है. फरजी आधार कार्ड बनाने की जानकारी प्रशिक्षु आइएएस सूरज कुमार को दी गयी. उन्होंने भी कार्ड की जांच की. श्री कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है. इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी. जयमन तिग्गा ने जो कार्ड बनवाया है. उसका नंबर किसी ओर व्यक्ति के नाम से अंकित है. लेकिन फरजी कार्ड बनाने वाले कंप्यूटर केंद्र के संचालकों ने उस कार्ड पर जयमन का नाम व फोटो चढ़ा दिया है. गुमला के बाद फरजी आधार कार्ड बना कर लोगों को बेवकूफ बनाने का खेल पूरे प्रखंड में शुरू हो गया है. इसमें गांव के भोले-भाले लोग फंसते जा रहे हैं. इसके बाद भी प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >