हाथियों ने दो घरों को तोड़ा

घाघरा. प्रखंड के दीरगांव पंचायत के काड़ा सिल्ली गांव में गुरुवार की रात दो जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया. रात साढ़े ग्यारह बजे जंगली हाथी गांव में घुसे और गांव के सुधराम खडि़या व शंकर खडि़या के घर को ध्वस्त कर घर में रखे लगभग पचास क्विंटल धान चट कर गये. सुधराम व शंकर समेत […]

घाघरा. प्रखंड के दीरगांव पंचायत के काड़ा सिल्ली गांव में गुरुवार की रात दो जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया. रात साढ़े ग्यारह बजे जंगली हाथी गांव में घुसे और गांव के सुधराम खडि़या व शंकर खडि़या के घर को ध्वस्त कर घर में रखे लगभग पचास क्विंटल धान चट कर गये. सुधराम व शंकर समेत परिजनों ने किसी तरह भाग कर अपनी बचायी. ग्रामीणों ने मशाल जला कर किसी तरह हाथी को खदेड़ दिया. इधर हाथियों द्वारा घर ध्वस्त करने के बाद ग्रामीण दहशत में है. इधर वन विभाग द्वारा हाथियों द्वारा घर ध्वस्त करने की सूचना ग्रामीणों द्वारा देने पर भी वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है. ग्रामीण सुधराम व शंकर ने वन विभाग से आर्थिक मुआवजे की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >