श्मशान की देखरेख करनेवाले की पिटाई

गुमला. शहर के पालकोट रोड स्थित श्मशान घाट की देखरेख करनेवाले भगवान सिंह को कुछ महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. महिलाओं की पिटाई से बचने के लिए श्री सिंह ने पालकोट रोड निवासी नंदलाल विश्वकर्मा के घर में घुस कर जान बचायी. बताया जा रहा है कि जब नंदलाल के परिजनों ने श्री सिंह […]

गुमला. शहर के पालकोट रोड स्थित श्मशान घाट की देखरेख करनेवाले भगवान सिंह को कुछ महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. महिलाओं की पिटाई से बचने के लिए श्री सिंह ने पालकोट रोड निवासी नंदलाल विश्वकर्मा के घर में घुस कर जान बचायी. बताया जा रहा है कि जब नंदलाल के परिजनों ने श्री सिंह की पिटाई का विरोध किया तो महिलाएं उसके घर वालों से भी उलझ गये और गाली-गलौज करने लगीं. इस संबंध में नंदलाल विश्वकर्मा ने गुमला थाने में लिखित कंप्लेन किया है. जिसमें बेवजह भगवान सिंह व उसके घर में मारपीट करने व गाली-गलौज देने का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. इस मुद्दे को लेकर आठ मई को देवी मंदिर गुमला परिसर में शाम छह बजे एक आपात बैठक रखी गयी है. जिसमें सभी लोगों को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि श्मशान घाट की जमीन के विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >