ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान

बसिया. प्रखंड मुख्यालय से 12 किमी दूर स्थित कापरी गांव में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. कापरी गांव की आबादी लगभग 900 है. गांव में कुल छह चापानल हैं. जिसमें लगभग सभी चापानल एक माह से अधिक से खराब है. चापानल खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए दो से पांच किमी […]

बसिया. प्रखंड मुख्यालय से 12 किमी दूर स्थित कापरी गांव में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. कापरी गांव की आबादी लगभग 900 है. गांव में कुल छह चापानल हैं. जिसमें लगभग सभी चापानल एक माह से अधिक से खराब है. चापानल खराब होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए दो से पांच किमी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. डाड़ी व तालाब का गंदा पानी पीने को विवश हैं ग्रामीण. इस संबंध में ग्रामीण लक्ष्मण साहू, कंदर खडि़या, बुधवा पाहन, दुखू लोहरा, मंगरा लोहरा ने बताया कि गरमी के कारण गांव के कुआंे का जल स्तर नीचे चला गया है. हम सभी ग्रामीणों को साइकिल के सहारे पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ती है. जिसके कारण हमलोगों को दो से पांच किमी की दूरी तय कर पेयजल लाना पड़ रहा है. इस संबंध में पीएचइडी के जेइ बुधराम भगत ने कहा कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है. मामला मीडिया के माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है. शीघ्र ही इस दिशा में विभाग कार्रवाई करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >