प्रतिनिधि, गुमलाडॉ आरबी चौधरी की हत्या के बाद हड़ताल पर गये डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी आज से काम पर लौटेंगे. ओपीडी सेवा पहले की तरह सुचारु ढंग से चालू होगी. प्रदेश स्तर पर लिये गये निर्णय के बाद गुमला में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है. इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव बीके महतो ने कहा है कि देर शाम को सूचना मिली कि 15 दिन के लिए हड़ताल स्थगित करना है. अगर 15 दिन के अंदर सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो इसके बाद पुन: ओपीडी सेवा को बाधित किया जायेगा. कहा कि सात मई से ओपीडी सेवा सुचारु ढंग से चलेगा. यहां बता दें कि डॉक्टरों की हड़ताल से गुमला में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह चरमरा गयी थी. मरीज अस्पताल आ रहे थे, लेकिन डॉक्टरों द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा था. जिससे सभी वापस लौट रहे थे. कई मरीज तो निजी क्लिनिक में जांच कराने को विवश थे.
आज से काम पर लौटेंगे डॉक्टर
प्रतिनिधि, गुमलाडॉ आरबी चौधरी की हत्या के बाद हड़ताल पर गये डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी आज से काम पर लौटेंगे. ओपीडी सेवा पहले की तरह सुचारु ढंग से चालू होगी. प्रदेश स्तर पर लिये गये निर्णय के बाद गुमला में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है. इस संबंध में एसोसिएशन के […]
