बेरहमी से पिटाई के बाद गला दबाया गया

गुमला: डॉआरबी चौधरी की पहले बड़ी बेरहमी से पिटाई की गयी. इसके बाद उसका गला दबा कर हत्या कर दी. यह खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हुआ है. डॉ चौधरी के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. अंदरूनी चोट भी है. मुंह में डंडा ठूंस कर पीटा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रविवार […]

गुमला: डॉआरबी चौधरी की पहले बड़ी बेरहमी से पिटाई की गयी. इसके बाद उसका गला दबा कर हत्या कर दी. यह खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हुआ है. डॉ चौधरी के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. अंदरूनी चोट भी है. मुंह में डंडा ठूंस कर पीटा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रविवार की रात आठ बजे उसकी हत्या करने की संभावना है.

वहीं डॉ चौधरी के शरीर के अनुसार उसे एक आदमी नहीं मार सकता है. संभवत: दो से अधिक अपराधी रहे होंगे, जिसने उसे मारा है. अपराधियों को पकड़ने की मांग गुमला. पाठक होमियो हॉल के संचालक डॉ सतीश पाठक ने डॉ चौधरी की हत्या की निंदा करते हुए हत्या में शामिल अपराधियों को पुलिस से पकड़ने की मांग की है. कहा कि यह घटना निंदनीय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >