सुरक्षा के बीच शव को भेजा गया साहेबगंज

गुमला. डॉ आरबी चौधरी के शव को गुमला पुलिस की सुरक्षा में साहेबगंज भेजा गया. पत्नी निर्मला चौधरी भी साथ गयी हैं. वहीं सुरक्षा में जमादार नागेंद्र कुमार के साथ पुलिस जवान हंै. शव का पोस्टमार्टम डॉ प्रवीण खलखो, डॉ राजेश टोप्पो व डॉ आनंद किशोर उरांव ने किया. मौके पर बीडीओ सुनील चंद्रा उपस्थित […]

गुमला. डॉ आरबी चौधरी के शव को गुमला पुलिस की सुरक्षा में साहेबगंज भेजा गया. पत्नी निर्मला चौधरी भी साथ गयी हैं. वहीं सुरक्षा में जमादार नागेंद्र कुमार के साथ पुलिस जवान हंै. शव का पोस्टमार्टम डॉ प्रवीण खलखो, डॉ राजेश टोप्पो व डॉ आनंद किशोर उरांव ने किया. मौके पर बीडीओ सुनील चंद्रा उपस्थित थे. मृतक का भगीना अमित कुमार ने बताया कि स्थानीय घर बाढ़ है. लेकिन 15 साल से साहेबगंज में घर बना कर रह रहे हैं. डॉ चौधरी के शव का दाह संस्कार साहेबगंज में होगा. उनके दो बेटे हैं. दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं. परीक्षा के कारण ही उनके बेटे गुमला नहीं आ सके. पुलिस अपराधियों को पकड़े : अध्यक्षगुमला. भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा ने डॉ चौधरी हत्याकांड की तीव्र निंदा करते हुए पुलिस विभाग से अपराधियों को पकड़ने की मांग की है. कहा कि गुमला में अपराधी, उग्रवादी व नक्सली बेलगाम हो गये हैं. लेकिन पुलिस क्राइम को नियंत्रित करने में फेल है. उन्होंने मृत परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. भाजपा महिला नेता विद्या मिश्रा ने भी हत्याकांड की निंदा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >