डॉक्टर की हत्या मामले में पीएलएफआई ने सात मई को बुलाया बंद

गुमलाः गुमला में डॉक्टर की हत्या मामले में सात मई को गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा में बंद बुलाया गया है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई ने यह बंद बुलाया है. गौरतलब है कि गुमला जिला के रायडीह थाना के शाही टोली गांव से कल सुबह एक शव बरामद हुआ है. आशंका जतायी जा रही है कि […]

गुमलाः गुमला में डॉक्टर की हत्या मामले में सात मई को गुमला, लोहरदगा व सिमडेगा में बंद बुलाया गया है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई ने यह बंद बुलाया है.

गौरतलब है कि गुमला जिला के रायडीह थाना के शाही टोली गांव से कल सुबह एक शव बरामद हुआ है. आशंका जतायी जा रही है कि यह उसी डॉक्टर का शव है जिसका अपहरण गुरुवार को अपराधियों ने किया था. आपको बता दें कि अपराधियों ने डॉक्टर के मोबाइल से उनकी पत्नी को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी.

इस संबंध में डॉक्टर की पत्नी डॉ निधि कुमारी ने बताया था कि गुरुवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समापन के बाद डॉ चौधरी जशपुर रोड स्थित निजी क्लिनिक आये थे. यहां से वे करौंदी स्थित क्लिनिक गये थे. तभी एक युवक स्कूटी लेकर पहुंचा. उसने किसी के बीमार होने की जानकारी दी.

डॉक्टर ने फोन कर पत्नी को बताया कि उसे रायडीह जाना है. एक घंटे में आ जायेंगे. यह कह कर वह निकले, इसके बाद नहीं लौटे. देर रात को पाकुड़ स्थित आवास में उनकी पत्नी को अपहर्ताओं ने फोन कर डॉक्टर के अपहरण व 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >