एफएम बंद होने से मनोरंजन का साधन खत्म.शिकायत के बाद भी आकाशवाणी में सुधार नहीं.3 गुम 20 में दूरदर्शन केंद्र बिना काम का.प्रतिनिधि, गुमलारांची के लोग गुमला के एफएम मशीन से दिल को छूने वाले गाना व विविध भारती कार्यक्रम का मनोरंजन ले रहे हैं. वहीं एक साल से गुमला के लोग विविध भारती के कार्यक्रम से वंचित हैं. कई बार गुमला के लोगों ने आकाशवाणी से संपर्क कर एफएम मशीन गुमला में लगाने की मांग की, परंतु सिर्फ आश्वासन मिल रहा है. यहां बता दें कि गुमला में एफएम मशीन लगा था. लेकिन रांची का एफएम मशीन खराब होने के बाद यहां के मशीन को रांची ले जाया गया. घाटो बगीचा के लक्ष्मी नारायण प्रसाद ने बताया कि जब गुमला में एफएम मशीन था, तो घर बैठे सुबह शाम मनपसंद के गाने व अन्य जानकारी सुन लेते थे. लेकिन जब से मशीन को हटाया गया है, मनोरंजन नहीं मिल रहा है. कहा कि इसकी शिकायत इंजीनियर श्याम सुंदर सिंह से की थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुआ. वहीं गुमला के आकाशवाणी केंद्र में कार्यरत सीनियर टेक्नीशियन प्रदीप साहू ने कहा कि रांची का एफएम मशीन बन गया है. जैसे ही वहां मशीन लगेगा, मशीन लाकर यहां लगा दिया जायेगा. इसके बाद यह समस्या दूर हो जायेगी. एक माह के अंदर गुमला में मशीन लग जायेगा.
गुमला का एफएम मशीन रांची ले गये
एफएम बंद होने से मनोरंजन का साधन खत्म.शिकायत के बाद भी आकाशवाणी में सुधार नहीं.3 गुम 20 में दूरदर्शन केंद्र बिना काम का.प्रतिनिधि, गुमलारांची के लोग गुमला के एफएम मशीन से दिल को छूने वाले गाना व विविध भारती कार्यक्रम का मनोरंजन ले रहे हैं. वहीं एक साल से गुमला के लोग विविध भारती के […]
