एटीएम कार्ड से 35 हजार की निकासी

गुमला. शहर में एटीएम कार्ड बदल कर 35 हजार रुपये की अवैध निकासी हुई है. इस संबंध में दंुदुरिया टंगराटोली की रेखा प्रतिमा टोप्पो ने गुमला थाने में अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज की है. जिसमें उसने कहा कि वह शनिवार को साढ़े चार बजे स्टेट बैंक के एटीएम केंद्र में पैसा निकासी करने आयी […]

गुमला. शहर में एटीएम कार्ड बदल कर 35 हजार रुपये की अवैध निकासी हुई है. इस संबंध में दंुदुरिया टंगराटोली की रेखा प्रतिमा टोप्पो ने गुमला थाने में अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज की है. जिसमें उसने कहा कि वह शनिवार को साढ़े चार बजे स्टेट बैंक के एटीएम केंद्र में पैसा निकासी करने आयी थी. तभी एक युवक वहां आया. युवक ने रेखा का एटीएम लेकर जांच करने लगा. इस दौरान युवक ने उसका एटीएम कोड पता कर लिया. इसके बाद 35 हजार रुपये निकासी कर भाग गया. रेखा ने कहा कि इसकी शिकायत बैंक से की. लेकिन पता चला कि पैसा निकल गया है. इसके बाद थाने में केस की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >