जलडेगा के सिलगा से पान लगन लेकर मुरकुंडा जा रहे थे.3 गुम 23 में दुर्घटनाग्रस्त टेंपो.पालकोट. पालकोट प्रखंड के कॉलेज मोड़ के समीप रविवार को पेड़ से टेंपो टकराने से उसमें सवार सात लोग घायल हो गये. घायलों में ऑस्कर डुंगडुंग (40), पलटन साहू (36), रामू साहू (26), प्रदीप साहू (28), भोला साहू (40), ललित साहू (45), चालक रवि नाग शामिल हंै. सभी लोग सिमडेगा जिला के जलडेगा प्रखंड स्थित सिलगा गांव के हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को पालकोट स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार सभी लोग सिलगा गांव से पान लगन लेकर मुरकुंडा गांव जा रहे थे. तभी कॉलेज मोड़ के समीप चालक की आंख लग गयी. जब आंख खुली तो संतुलन खो गया और टेंपो पेड़ से जा टकरायी. जिसमें सभी लोगों को हल्की चोट लगी है. घटना के बाद पहुंचे लोगों ने घायलों को किसी प्रकार अस्पताल पहुंचाया.
:4::: टेंपो पलटा, सात लोग घायल
जलडेगा के सिलगा से पान लगन लेकर मुरकुंडा जा रहे थे.3 गुम 23 में दुर्घटनाग्रस्त टेंपो.पालकोट. पालकोट प्रखंड के कॉलेज मोड़ के समीप रविवार को पेड़ से टेंपो टकराने से उसमें सवार सात लोग घायल हो गये. घायलों में ऑस्कर डुंगडुंग (40), पलटन साहू (36), रामू साहू (26), प्रदीप साहू (28), भोला साहू (40), ललित […]
