टांगी से काट कर युवक की हत्या

बसिया : कोलेबिरा थाना के अघरमा बांधटोली निवासी राजेश होरो (25) की गुरुवार की शाम को टांगी से काट कर हत्या कर दी गयी. उसका शव शुक्रवार की सुबह बसिया थाना के कुंदरडीह गांव के समीप खेत से मिला है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. बताया […]

बसिया : कोलेबिरा थाना के अघरमा बांधटोली निवासी राजेश होरो (25) की गुरुवार की शाम को टांगी से काट कर हत्या कर दी गयी. उसका शव शुक्रवार की सुबह बसिया थाना के कुंदरडीह गांव के समीप खेत से मिला है.
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. बताया जा रहा है कि कुंदरडीह में शादी समारोह में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद कुंदरडीह गांव के कुछ युवकों ने राजेश की हत्या कर दी. इस संबंध में मृतक के भाई अब्राहम होरो ने बसिया थाने में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >