गुमला : जिला कांग्रेस कमेटी ने डॉ आरबी चौधरी के अपहरण की घटना को कायरतापूर्ण बताया है. कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मानिकचंद साहू ने कहा है कि डॉक्टर को ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है. क्योंकि वे मानव को जीवन बचाते हैं. इसलिए डॉक्टर को किसी भी कारण से अपहरण करना गलत और निंदनीय है.
अपहरण की कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है और प्रशासन व सरकार से मांग करती है कि अपह्रत डॉक्टर को सकुशल बरामद किया जाये. नहीं तो जिला कांग्रेस कमेटी आंदोलन के लिए बाध्य होगी. कांग्रेस कमेटी ने अपहर्ताओं से अपील की है कि डॉक्टर को मानवता के नाते छोड़ दें. अज्ञात अपहरणकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज गुमला. डॉ आरबी चौधरी के अपहरण के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अज्ञात अपराधियों पर केस हुआ है.
इसमें ममता कुमारी ने केस की है. दर्ज केस में उसने कहा है कि 30 अप्रैल को चार बजे एक स्कूटी से आये युवक ने डॉक्टर का अपहरण किया है. इसके बाद डॉक्टर का छोटा बेटा मोन्टू फोन कर बताया कि किसी ने उसके पिताजी के मोबाइल से घर पर फोन किया था. जिसमें अपहरण की जानकारी देते हुए 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की है. 24 घंटे बाद पुन: फोन करने की बात कही. पहले भी डॉक्टरों को मिल चुकी है धमकी गुमला. पहले भी गुमला के कई डॉक्टरों से लेवी की मांग हो चुकी है. इससे डॉक्टर डरे हुए हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. इस कारण गुमला में काम करना काफी मुश्किल है. कुछ डॉक्टरों पर हमला भी हो चुका है. पुलिस डॉक्टर को सकुशल बरामद करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है.
