प्रतियोगी परीक्षा में आयुष ने लहराया परचम

गुमला. झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में डिप्लोमा में प्रवेश के लिए संपन्न परीक्षा में सविमं के दशम कक्षा के छात्र आयुष रंजन ने पूरे झारखंड में 31वां स्थान प्राप्त कर जिले सहित विद्यालय नाम रोशन किया है. आयुष ने इससे पूर्व एनएसटीएसइ में भी नेशनल एचीवर का अवार्ड जीत चुके हैं. […]

गुमला. झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में डिप्लोमा में प्रवेश के लिए संपन्न परीक्षा में सविमं के दशम कक्षा के छात्र आयुष रंजन ने पूरे झारखंड में 31वां स्थान प्राप्त कर जिले सहित विद्यालय नाम रोशन किया है. आयुष ने इससे पूर्व एनएसटीएसइ में भी नेशनल एचीवर का अवार्ड जीत चुके हैं. इनकी सफलता पर पिता प्रो राकेश वर्मा, माता अनिता श्रीवास्तव व भाई आर्यन रंजन सहित विद्यालय एचएम सुबोध कुमार पांडेय ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी है. साथ ही आयुष के उज्जवल भविष्य की कामना की. आयुष ने कहा कि पॉलीटेक्निक कोर्स पूरा करके बीटेक करना व भविष्य में आइएएस बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >