भूकंप में मरे लोगों के प्रति संवेदना

गुमला. भाजपा नगर के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने नेपाल व बिहार के सीमांचल में आये भूकंप में मारे गये लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया है. नेपाल में अब तक लगभग पांच हजार लोगों के मारे जाने की सूचना है. हजारों लोग हताहत हैं. ऐसे समय में भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए […]

गुमला. भाजपा नगर के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने नेपाल व बिहार के सीमांचल में आये भूकंप में मारे गये लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया है. नेपाल में अब तक लगभग पांच हजार लोगों के मारे जाने की सूचना है. हजारों लोग हताहत हैं. ऐसे समय में भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय थल सेना, वायु सेना व एनडीआरएफ की टीम को नेपाल भेजा. जिससे नेपाल में हजारों भूकंप पीडि़तों को राहत का सामान पहुंचाया. नगर भाजपा ऐसे जांबाज सेना के जवानों को साहसिक कार्य के लिए सलाम करती है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने सच्चे मित्र होने का परिचय जो नेपाल सरकार को दिया है, उसके प्रति आभार प्रकट किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >