शिविर लगा कर मजदूरों का किया निबंधन

गुमला. श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिला महिला इंटक कमेटी ने मंगलवार को पालकोट रोड लेबर बाजार में शिविर लगाया. शिविर में कमेटी के अध्यक्ष अमृता भगत ने श्रमिकों को श्रम निबंधन से होनेवाली जानकारी व निबंधन कराने के लिए प्रेरित कर रहे है. बताया कि श्रमिकों को प्रेरित कर निबंधन के लिए […]

गुमला. श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिला महिला इंटक कमेटी ने मंगलवार को पालकोट रोड लेबर बाजार में शिविर लगाया. शिविर में कमेटी के अध्यक्ष अमृता भगत ने श्रमिकों को श्रम निबंधन से होनेवाली जानकारी व निबंधन कराने के लिए प्रेरित कर रहे है. बताया कि श्रमिकों को प्रेरित कर निबंधन के लिए आवेदन प्रपत्र भरा जा रहा है. 30 अप्रैल तक शिविर लगा कर मजदूरों को जागरूक कर प्रपत्र भरा जायेगा. श्रमिकों से अपील की है कि निबंधन के लिए अपना आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक नंबर लेकर आना अनिवार्य है. मौके पर मो मोख्तार, राजेश कुमार, जेके भाई, ईश्वर साहू, रिजवाना खातून, बरकत अंसारी, सीतामुनी उरांव, फुलमनी देवी सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >