महाधरना की तैयारी को लेकर दौरा

गुमला : भाकपा माले के जिला सचिव विजय सिंह व विस प्रभारी राजेश भगत ने सोमवार को रायडीह प्रखंड के केराडीह, टुडूरमा, हेसाग, चेरोटोली व काटू मसगांव का दौरा किया. दौरे के क्रम में जिला समिति ने 18 मई को महाधरना में शामिल होने की ग्रामीणों से अपील की. विजय सिंह ने कहा कि महाधरना […]

गुमला : भाकपा माले के जिला सचिव विजय सिंह व विस प्रभारी राजेश भगत ने सोमवार को रायडीह प्रखंड के केराडीह, टुडूरमा, हेसाग, चेरोटोली व काटू मसगांव का दौरा किया. दौरे के क्रम में जिला समिति ने 18 मई को महाधरना में शामिल होने की ग्रामीणों से अपील की.

विजय सिंह ने कहा कि महाधरना में जिला में व्याप्त भ्रष्टाचार व बुनियादी समस्याओं को लेकर किया जा रहा है. जिला सचिव ने कहा कि महाधरना की प्रखंडवार तैयारी को लेकर 29 अप्रैल को घाघरा व 30 अप्रैल को चैनपुर में समिति की बैठक व विभिन्न तिथि को जिले के प्रखंडों में प्रखंड कमेटी व पार्टी के नेताओं के साथ बैठक होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >