पंचायत सेवकों के वेतन पर रोक

रायडीह. राजीव गांधी सभागार रायडीह में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पीएचइडी में जिन पंचायतों से पेयजल स्वच्छता से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया गया है. उन पंचायतों के पंचायत सेवकों के अप्रैल माह के वेतन पर रोक लगाने का […]

रायडीह. राजीव गांधी सभागार रायडीह में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पीएचइडी में जिन पंचायतों से पेयजल स्वच्छता से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया गया है. उन पंचायतों के पंचायत सेवकों के अप्रैल माह के वेतन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया. साथ ही प्रखंड मुख्यालय के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों प्रखंड मुख्यालय में ही रह कर कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा बैठक में अनुपस्थित रहनेवाले बीइइओ से स्पष्टीकरण मांगी गयी है. मौके पर प्रमुख यशोदा उरांव, उपप्रमुख आभाष टोप्पो, बीपीओ रूपाली कुमारी, डॉ आशुतोष तिग्गा, दिलदार सिंह, संत कुमार नगेशिया, असफाक अहमद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >