फोरी स्कूल के अध्यक्ष व सचिव पर केस

स्कूल भवन बनवाने के बाद पैसा नहीं देने का आरोप.गुमला. गुमला प्रखंड के मध्य विद्यालय फोरी के ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष तेतरू गिरी व सचिव देवाशीष चटर्जी पर पैसा गबन करने का आरोप लगा है. इस संबंध में अटरिया गांव के शाहिद ओहदार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में केस किया है. जिसमें […]

स्कूल भवन बनवाने के बाद पैसा नहीं देने का आरोप.गुमला. गुमला प्रखंड के मध्य विद्यालय फोरी के ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष तेतरू गिरी व सचिव देवाशीष चटर्जी पर पैसा गबन करने का आरोप लगा है. इस संबंध में अटरिया गांव के शाहिद ओहदार ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में केस किया है. जिसमें उन्होंने दोनों पर पांच लाख 73 हजार रुपये गबन करने का आरोप लगाया है. दर्ज केस में कहा गया है कि फोरी स्कूल में नया भवन बनना था. इसके लिए उसे पेटी कॉन्ट्रैक्ट में अध्यक्ष व सचिव द्वारा काम दिया गया है. इसमें तय हुआ था कि पूरा काम करा कर 15 लाख 26 हजार 98 रुपये 95 पैसा लगेगा. सहमति बनने पर काम शुरू किया गया. काम पूरा होने पर अध्यक्ष व सचिव द्वारा अजीज भंडारी व मिन्हाज अफरोज के नाम विभिन्न तिथि में अलग अलग चेक नंबर से नौ लाख 53 हजार रुपये का भुगतान किया गया. शेष राशि बाद में देने की बात हुई. लेकिन बाद में अध्यक्ष व सचिव ने पैसा देने से इंकार कर दिया. पैसा मांगने पर कहते हैं कि बकाया पैसा हमारा कमीशन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >