23 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, नामांकन पत्रों की जांच आज

गुमला चेंबर चुनाव

गुमला. गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026 के लिए चेंबर कार्यालय में शनिवार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी अमित माहेश्वरी, सहायक चुनाव पदाधिकारी व चुनाव पर्यवेक्षक के समक्ष 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इस तरह नामांकन के अंतिम दिन कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. चार जनवरी को दिन के 12 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी. साथ ही पांच जनवरी को दिन के 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक नाम वापसी व चुनावी प्रक्रिया होगी. उक्त तिथि को अपराह्न 3.30 बजे चुनाव में खड़े सभी उम्मीदवारों के बीच चुनाव के लिए क्रमांक आवंटन कर दिया जायेगा. मुख्य चुनाव पदाधिकारी के अनुसार कई निर्दलीय प्रत्याशियों व टीम लीडर ने भी अपना नामांकन पत्र व मतदाता सूची खरीदकर अपना-अपना नामांकन किया. इधर, सहायक चुनाव पदाधिकारी हिमांशु केशरी ने सभी प्रत्याशियों से अपील की है कि जो व्यापारी आम चुनाव 2026 में चुनाव में अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत किये हैं, वे समय पर कल उपस्थित होकर अपने-अपने नामांकन पत्र की जांच में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं. मौके पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी अमित महेश्वरी, चुनाव हेतु पर्यवेक्षक रमेश कुमार चीनी, महेश कुमार लाल, सहायक चुनाव पदाधिकारी दामोदर कसेरा डीके, अनमोल कुमार गुप्ता, हिमांशु केशरी, दिनेश अग्रवाल, राजेश कुमार सिंह, व सचिव बबलू वर्मा आदि उपस्थित थे.

इन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

नामांकन करने वालों में नीरज कुमार गुप्ता, अभिजीत कुमार जयसवाल (रॉकी), संजीव मालानी, अजय कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, पंकज खंडेलवाल, अनिकेत कुमार, अमित मंत्री (गोलू), मुनी लाल साहू, राजेश लोहानी, प्रतीक कुमार अग्रवाल (सोनू), बबलू वर्मा, गुरमीत सिंह, गुन्नू शर्मा, अमित मंत्री, राहुल केशरी, प्रणय कुमार साहू बिट्टू, आदित्य कुमार गुप्ता, रितेश कुमार गुप्ता, विकास कुमार सिंह, सुमित साबू ने टीम लीडर राजेश लोहानी के समर्थन में अपना-अपना नामांकन दाखिल किया है. वहीं गुलाम सरवर व अमर प्रदीप कुजूर ने निर्दलीय प्रत्याशी के लिए अपना नामांकन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >