बिरहोर जनजाति के 21 परिवारों को मिला जाति प्रमाण पत्र

प्रभात खबर में छपी खबर का असर हुआ है.

पालकोट. प्रभात खबर में छपी खबर का असर हुआ है. पीएम जनमन योजना के तहत पालकोट प्रखंड अंतर्गत जलडेगा गांव के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) समुदाय के 21 परिवारों को पहली बार जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया है. लंबे समय से बिरहोर समुदाय के इन परिवारों को सरकारी योजनाओं व संवैधानिक अधिकारों से वंचित रहना पड़ रहा था. क्योंकि उनके पास जाति प्रमाण पत्र नहीं था. उक्त परिवारों के समक्ष यह स्थिति लगभग 40 वर्षों से बनी हुई थी. जिससे शिक्षा, रोजगार, आरक्षण व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा था. एक जनसुनवाई कार्यक्रम में उक्त परिवारों ने अपनी इस समस्या से उपायुक्त गुमला को अवगत कराया. जिसपर उपायुक्त ने उक्त परिवारों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ को ग्रामसभा आयोजित कर उक्त परिवारों के लिए अनुशंसा तैयार करने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद अनुशंसा तैयार उसे कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग को प्रेषित किया गया. जिसके जिसके आधार पर 21 पीवीटीजी परिवारों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया. बतातें चले कि बिरहोर समुदाय मुख्यतः वन आधारित जीवनशैली और रस्सी निर्माण जैसे पारंपरिक कार्यों पर निर्भर है. जाति प्रमाण पत्र मिलने के बाद उक्त परिवार अब सरकारी योजनाओं से जुड़कर उसका लाभ उठा सकेंगे और अपना जीवन स्तर ऊंचा कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >