झारखंड : पहले फेसबुक में दोस्ती, फिर मिलने के बहाने गुमला के रेस्ट हाउस में बुलाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

गुमला शहर के एक रेस्ट हाउस में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के मुताबिक, फेसबुक के माध्यम से दोस्ती करने और फिर मिलने के बहाने रेस्ट हाउस में बुलाकर दुष्कर्म किया. वहीं, पीड़िता का अश्लील फोटो खींच कर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी. इससे तंग आकर पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है.

गुमला, दुर्जय पासवान : फेसबुक में युवक से दोस्ती करना एक युवती को महंगा पड़ा. उसे अपनी इज्जत गंवानी पड़ी. आरोपी युवक अब युवती का अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर कई महीनों से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है. मामला गुमला शहर का है. गुमला शहर के एक रेस्ट हाउस में सबसे पहले युवती से दुष्कर्म हुआ है. रेस्ट हाउस में ही उसका अश्लील फोटो खींच लिया. तंग आकर पीड़िता ने गुमला पुलिस से न्यास की गुहार लगायी है. युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ गुमला थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

दुष्कर्म के साथ अश्लील फोटो भी खींचे

युवती के अनुसार आरोपी युवक जिसका असली नाम तंजीम मिर्धा है. तंजीम ने अपना नाम जस्टीन बनाकर युवती से फेसबुक में दोस्ती किया था. इसके बाद मिलने के बहाने धोखे से गुमला में बुलाकर उसे एक रेस्ट हाउस में रखा. जहां लड़की की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिया.

युवक ने जाति बदल कर दोस्त की

युवती ने गुमला थाना में केस दर्ज की है. जिसमें उन्होंने फोरी निवासी जस्टिन उर्फ तंजीम मिर्धा को आरोपी बनायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह वर्ष 2018 में गुमला में रह रही थी. उस समय फेसबुक में जस्टिन नामक व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया, तो मैंने रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया. उसके बाद फेसबुक के माध्यम से मैसेज आता था. इस दौरान आरोपी मुझे कहने लगा कि हम एक ही जाति के हैं और मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं. आरोपी शादी का प्रस्ताव देकर मुझसे मिलने की बात करता था, तो मैं वर्ष 2022 के सितंबर माह में गुमला आयी.

Also Read: झारखंड : रांची के नामकुम में 12 अप्रैल का बंद स्थगित, एएसपी के आश्वासन के बाद नहीं निकलेगा मशाल जुलूस

कार्रवाई की मांग

बिरसा मुंडा पार्क में युवक ने उसे घुमाया. जिसके बाद वह शादी का प्रस्ताव देकर अपने परिजनों से मिलाने कि बात कहकर शहर के एक रेस्ट हाउस ले गया. वहां एक कमरे में मेरे साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील फोटो खींच लिया. जब मैंने इस घटना का विरोध किया तो, उसने धमकी दिया कि इस घटना के बारे में किसी को कुछ बताओगी तो मैं तुम्हार फोटो वायरल कर दूंगा. इस घटना के बाद आरोपी उस अश्लील फोटो का धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. जिसके बाद पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवा कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >