लव जिहाद : धर्म परिवर्तन कराकर विवाहिता से निकाह करने का आरोप

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : गुमला में लव जिहाद का मामला सामने आया है. इस संबंध में गुमला सदर थाना के पतिया गांव निवासी श्याम बिहारी सिंह ने एसपी अंजनी झा को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उसने अपनी विवाहित बेटी सुगिया देवी को गांव के ही कुर्बान मियां के द्वारा भगाकर ले जाने का […]

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : गुमला में लव जिहाद का मामला सामने आया है. इस संबंध में गुमला सदर थाना के पतिया गांव निवासी श्याम बिहारी सिंह ने एसपी अंजनी झा को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उसने अपनी विवाहित बेटी सुगिया देवी को गांव के ही कुर्बान मियां के द्वारा भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है. साथ ही कुर्बाना मियां ने लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर शादी भी कर लिया है.

जबकि लड़की पहले से शादीशुदा है. शिकायत मिलने के बाद एसपी अंजनी झा ने कहा है कि मामले की जांच करायी जायेगी. इधर, एसपी को दिये ज्ञापन में बिहारी सिंह ने कुर्बान मियां पर अपराधिक नियत से लड़की को भगाकर ले जाने व जबरन धर्म परिवर्तन कराकर पहले पति से तलाक लिये बगैर शादी करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

बिहारी ने कहा है कि मैं अपनी बेटी का विवाह सुबोध सिंह फसिया ढोढ़रीटोली से दिनांक 24 जून 2019 को हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक किया था. दिनांक 21 जुलाई 2019 को पतिया निवासी कुर्बान मियां ने मेरी बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया.

दबाव में लाकर धर्म परिवर्तन कराकर उससे विवाह कर लिया. जबकि कुर्बान मियां को यह पता था कि मेरी बेटी शादी शुदा थी. मेरी बेटी को भगाने में कुर्बान के परिवार के कुछ सदस्य व उसके दोस्तों की संलप्तिता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >