बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा पंचायत के पिपराटोली गांव में ग्रामीणों ने अंधविश्वास में आकर गांव की ही वृद्ध महिला जितनी नागेशिया (92) व बेटा शनिचरवा नगेशिया पर रविवार की रात को जानलेवा हमला किया. दोनों किसी तरह भाग कर रात भर जंगल में रहे और सोमवार की सुबह बिशुनपुर थाना पहुंच कर केस दर्ज कराया, जिसमें छह लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया है.
अंधविश्वास में मां-बेटे पर जानलेवा हमला
बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा पंचायत के पिपराटोली गांव में ग्रामीणों ने अंधविश्वास में आकर गांव की ही वृद्ध महिला जितनी नागेशिया (92) व बेटा शनिचरवा नगेशिया पर रविवार की रात को जानलेवा हमला किया. दोनों किसी तरह भाग कर रात भर जंगल में रहे और सोमवार की सुबह बिशुनपुर थाना पहुंच कर […]

इनमें सुलन नगेशिया, चुइठु नगेशिया, कृष्णा नगेशिया, फुलदेव नगेशिया, चेमी देवी व कजरी देवी शामिल हैं. इधर पीड़ित महिला को पुलिस द्वारा सीएचसी में इलाज के उपरांत चिकित्सक के दिशा-निर्देश के बाद सदर अस्पताल ले जाया गया है.
वहीं थानेदार संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले के चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया, जिसमें सुलन नागेशिया, चुइठु नागेशिया, कृष्णा नगेशिया, फुलदेव नगेशिया शामिल हैं. सभी आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है.