मोबाइल पर पत्नी से बात की, फिर लगा ली फांसी

पत्नी के दिल्ली जाने के बाद विक्षिप्तों की तरह व्यवहार कर रहा था जारी(गुमला) : जारी थाना क्षेत्र के तिलहइटोली निवासी प्रकाश तिर्की (40 वर्ष) ने फंसी लगा कर आत्महत्या कर ली. गांव से सटे महुवाइर दारा पहाड़ के समीप पेड़ से लटकता उसका शव बरामद किया गया. घटना रविवार की है. आत्महत्या से पहले […]

पत्नी के दिल्ली जाने के बाद विक्षिप्तों की तरह व्यवहार कर रहा था

जारी(गुमला) : जारी थाना क्षेत्र के तिलहइटोली निवासी प्रकाश तिर्की (40 वर्ष) ने फंसी लगा कर आत्महत्या कर ली. गांव से सटे महुवाइर दारा पहाड़ के समीप पेड़ से लटकता उसका शव बरामद किया गया. घटना रविवार की है. आत्महत्या से पहले प्रकाश 10 दिन पहले दिल्ली मजदूरी करने गयी अपनी पत्नी से फोन पर बात की. इसके बाद उसने फांसी लगा ली.
इस मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई अलेक्जेंडर तिर्की ने बताया कि प्रकाश की शादी चार वर्ष पहले विनीता तिर्की से हुई थी. दोनों पति-पत्नी अच्छी तरह से रह रहे थे.
10 दिन पूर्व प्रकाश की पत्नी विनीता काम करने के लिए दिल्ली चली गयी. इसके बाद से ही प्रकाश तिर्की विक्षिप्त जैसा व्यवहार करने लगा. 20 अक्तूबर को सुबह 6:30 बजे प्रकाश ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की और महुवाइर दारा पहाड़ के पास होने की बात कही. इसके बाद विनीता ने प्रकाश की बहन मंजू तिर्की को प्रकाश के दारा पहाड़ में होने की जानकारी दी.
जानकारी मिलने पर अलेक्जेंडर व कुछ लोग प्रकाश तिर्की को खोजने के लिए महुवाइर दारा पहाड़ गये. सुबह नौ बजे प्रकाश का शव पेड़ से लटकता बरामद किया गया. मामले की जानकारी जारी थाना पुलिस को दी गयी. इधर सोमवार की सुबह जारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है. थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >