आज 68277 किसानों को मिलेगी प्रथम किस्त

गुमला : मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 11 अक्तूबर को नगर भवन गुमला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में योजना के तहत 68277 किसानों के बीच प्रथम किस्त की राशि का वितरण किया जायेगा. ज्ञात हो कि जिले भर से एक लाख 15 हजार किसानों का निबंधन मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना […]

गुमला : मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 11 अक्तूबर को नगर भवन गुमला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में योजना के तहत 68277 किसानों के बीच प्रथम किस्त की राशि का वितरण किया जायेगा.

ज्ञात हो कि जिले भर से एक लाख 15 हजार किसानों का निबंधन मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किया गया है. जिसमें 46723 किसानों को बैंक खाता के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि का भुगतान किया गया है, जबकि बाकी बचे किसानों को 11 अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में भुगतान किया जायेगा. यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >