गुमला : 10 लाख का इनामी भूषण ने किया सरेंडर

गुमला : भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर भूषण यादव उर्फ चंद्रभूषण यादव ने गुरुवार को गुमला पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था. वह बिहार-झारखंड रिजनल कमेटी का सदस्य था. भूषण का आतंक गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिले में था. उसके खिलाफ कुल 17 मामले दर्ज हैं. इनमें अधिकतर […]

गुमला : भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर भूषण यादव उर्फ चंद्रभूषण यादव ने गुरुवार को गुमला पुलिस के समक्ष सरेंडर किया. उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था. वह बिहार-झारखंड रिजनल कमेटी का सदस्य था.

भूषण का आतंक गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिले में था. उसके खिलाफ कुल 17 मामले दर्ज हैं. इनमें अधिकतर घटनाएं पुलिस पार्टी व पुलिस कैंप पर हमला करने की है. गुरुवार को गुमला के चंदाली स्थित पुलिस लाइन में भूषण यदव ने डीआइजी अमोल होमकर, डीसी शशि रंजन, एसपी अंजनी कुमार झा के समक्ष सरेंडर किया.

मौके पर डीआइजी ने भूषण को 10 लाख रुपये का चेक दिया. डीआइजी ने कहा कि भूषण यादव अपने संगठन से नाखुश था. वह झारखंड पुलिस से सरेंडर करने के लिए संपर्क किया. इसके बाद गुरुवार को वह खुद पुलिस के पास पहुंच कर सरेंडर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >