कांग्रेस का घोषणा पत्र सभी वर्गों के हित में है : जिलाध्यक्ष

गुमला : जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रोशन बारवा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आम जनता, गरीब किसान सहित सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए अपना घोषणा पत्र जारी किया गया है. गरीबी से निजात के लिए सभी गरीब परिवार को न्यूनतम आय योजना 72 हजार सालाना देने का काम करेगी. 2020 तक […]

गुमला : जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रोशन बारवा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आम जनता, गरीब किसान सहित सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए अपना घोषणा पत्र जारी किया गया है. गरीबी से निजात के लिए सभी गरीब परिवार को न्यूनतम आय योजना 72 हजार सालाना देने का काम करेगी. 2020 तक 20 लाख पद भरे जाने का वायदा है.

किसान खेतिहर का ऋण माफ किया जायेगा. कृषि विकास के लिए आयोग की स्थापना होगी. जीएसटी में सुधार किया जायेगा. मत्स्य उद्योग को बढ़ोतरी, एक से 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, सैनिकों का आधुनिकीकरण व परिजनों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध करवाना, आदिवासियों के लिए वनाधिकार कानून 2006 को अक्षरश: लागू कराना है.

भूमिहीनों को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराया जायेगा. इसके अलावा घोषणा पत्र में कई और चीजें हैं. कांग्रेस पार्टी का मेनिफेस्टो राहुल गांधी के दूरगामी सोच को दर्शाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >